India today सर्वे: 58% लोगों ने मोदी सरकार के धारा 370 हटाने के कदम का किया समर्थन

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा पिछले साल जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के कदम को लेकर इंडिया टुडे-कार्वी के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) ने सर्वे किया है। जिसमें अधिकतर लोगों ने मोदी सरकार के इस फैसले पर सहमति जताई है। सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया था कि, क्या आपको लगता है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के एनडीए सरकार के कदम से कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान होगा?

Modi govts Article 370 jammu kashmir india Todays Mood of the Nation poll

58 प्रतिशत लोगों ने माना कि आर्टिकल 370 हटाना कश्मीर की समस्या का स्थायी समाधान है। वहीं 26 फीसदी लोगों का कहना था कि, इससे कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। हालांकि 16 फीसदी लोगों ने इस पर अपनी कोई भी राय नहीं दी। अगर क्षेत्रवार लोगों की राय को देखा जाए तो उत्तर भारत में 56 प्रतिशत लोगों का मानना था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान होगा। वहीं पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में क्रमशः 60 फीसदी, 67 फीसदी और 50 फीसदी ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया।

सर्वे में एक अन्. सवाल किया गया कि, क्या आपको लगता है कि केंद्र सरकार का एकतरफा निर्णय जम्मू कश्मीर को राज्य से दो केंद्र शासित प्रदेश में बदलना भारत के संघीय ढांचे का उल्लंघन है? इस पर 50 फीसदी का मानना है कि जम्मू-कश्मीर को विभाजित करने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदलने का निर्णय संघीय चरित्र का उल्लंघन है। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की मूल संरचना के रूप में परिभाषित किया है। वहीं 34 फीसदी ने नहीं कहा, जबकि 16 फीसदी ने कोई राय नहीं दी।

इंडिया टुडे ग्रुप-कार्वी इनसाइट्स मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे कार्वी इनसाइट्स लिमिटेड द्वारा किया गया था। इसमें कुल 12141 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें 67 प्रतिशत ग्रामीण और ३३ प्रतिशत शहरी, और लगभग समान संख्या में महिलाएँ और पुरुष शामिल हुए थे। 19 राज्यों में 194 विधानसभा क्षेत्रों में 97 संसदीय क्षेत्रों से सैंपल लिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+