Ram Setu: फिर गरमाया रामसेतु का मुद्दा, सरकार ने राज्यसभा में कहा- 'इसके अस्तित्व का अब तक पुख्ता प्रमाण नहीं'

संसद में शुक्रवार को Ram setu का मुद्दा उठा। मोदी सरकार के मुताबिक इसको लेकर ठोस सबूत तो नहीं है, लेकिन सरकार इस पर रिसर्च करवा रही।

Ram setu

रामसेतु को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है। शुक्रवार को ये मुद्दा संसद में भी उठा। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि रामसेतु के वजूद के स्पष्ट सबूत तो अभी तक नहीं मिले हैं, लेकिन सरकार लगातार ऐसे पुराने धरोहरों की जांच कर रही। वैसे सरकार के इस बयान को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है, क्योंकि यूपीए सरकार के दौरान बीजेपी ने रामसेतु को लेकर उस पर जमकर निशाना साधा था।

दरअसल हरियाणा से निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने पूछा कि क्या भारत सरकार हमारे इतिहास को लेकर कोई साइंटिफिक रिसर्च कर रही है, क्योंकि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे को दरकिनार कर दिया था। इस पर सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जवाब दिया।

सदन में जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे सांसद ने राम सेतु को लेकर सवाल उठाया। इसे लेकर हमारी कुछ सीमाएं हैं, क्योंकि ये करीब 18 हजार साल पहले का इतिहास है। हम जिस पुल की बात कर रहे हैं वो भी करीब 56 किमी लंबा था। उन्होंने आगे कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी के जरिए हमें पता चला कि समुद्र में पत्थरों के कुछ टुकड़े मिले हैं। कुछ ऐसी आकृतियां हैं जो निरंतरता दर्शाती हैं। समुद्र में कुछ द्वीप और चूना पत्थर जैसी चीजें देखी गई हैं। अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो ये कहना मुश्किल है कि वहां राम सेतु का असली रूप मौजूद है, लेकिन कुछ संकेत सुझाव देते हैं कि वहां पर रामसेतु की संरचना मौजूद हो सकती है। उन्होंने सदन को बताया कि उनकी सरकार प्राचीन द्वारका, रामसेतु जैसे मुद्दों पर लगातार रिसर्च करवा रही है।

कांग्रेस ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रामसेतु मुद्दे को लेकर बीजेपी और सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सभी भक्त कान खोलकर सुनिए और खुली आंखों से देखिए, मोदी सरकार संसद में कह रही है कि राम सेतु के होने का कोई सबूत नहीं है।

धनुषकोडी से मानी जाती है शुरुआत
रामायण के मुताबिक भगवान श्रीराम जब लंका जा रहे थे, तो उन्होंने धनुषकोडी से रामसेतु का निर्माण किया था। ये जगह मौजूदा वक्त में तमिलनाडु के रामेश्वरम के करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+