किसानों को बड़ा तोहफा, खरीफ की फसलों की MSP में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 9 जून: पिछले मानसून सीजन में मोदी सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई थी। जिसके बाद से पंजाब-हरियाणा, पश्चिमी यूपी के किसान केंद्र से काफी ज्यादा नाराज हैं। इसके अलावा कई किसान संगठनों ने तो छह महीने से दिल्ली से लगती सीमाओं पर डेरा डाल रखा है। इस बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे किसानों का गुस्सा शांत होगा। साथ ही उन्हें खरीफ की फसल का अच्छा दाम भी मिलेगा।
Recommended Video

मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया। जिसके तहत गर्मियों में बोई जाने वाली फसलों (खरीफ) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी गई। अभी MSP में ये बढ़ोत्तरी 50 से 62 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है। इससे सीधा किसानों को आगामी सीजन में लाभ होगा। इसको लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। साथ ही बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में पिछले 7 वर्षों में कई अहम फैसले लिए हैं।
तोमर के मुताबिक इस सीजन में चावल खरीद से 120 लाख किसानों को लाभ मिला है। इसके अलावा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए चावल और बाजरा का सीधे भुगतान किसानों के खाते में हुआ। अब कैबिनेट ने खरीफ की फसलों की MSP बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। जिस वजह से इसकी औसत वृद्धि 50 प्रतिशत से ऊपर है। कृषि मंत्रालय की ओर से मार्च में जारी आंकड़ों के मुताबिक खरीफ सीजन में 36.87 लाख हेक्टेयर धान की बुआई हो चुकी है, जो 2020-21 की तुलना में 5.25 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications