भगोड़े माल्या ने किया Tweet,कहा- PM के भाषण से साबित हो गया कि मैं भारत में पोस्टर ब्वॉय हूं

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर फरार हुए भगोड़े विजय माल्या ने Tweet किया है कि वह भारत में अब पोस्टर बॉय हैं और यह पूरी तरह साबित हो चुका है, उन्होंने ऐसा कहने के पीछे पीएम मोदी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार ने विजय माल्या से देनदारी से अधिक की वसूली कर ली है, गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार ने 9 हजार करोड़ की देनदारी की जगह विजय माल्या से 14 हजार करोड़ रुपए की वसूली की है, विजय माल्या ने कहा कि जब पैसे की वसूली हो गई है तो बीजेपी के लोग अभी भी क्यों वही पुरानी बात दोहरा रहे हैं?

माल्या ने किया ये Tweet

माल्या ने किया ये Tweet

आपको बता दें कि इससे पहले भी माल्या ने ट्वीट के जरिए बैंको पर हमला बोला था। माल्या ने आरोप लगाया था कि मुझे चोर घोषित करने के लिए कितना कुछ किया जा रहा है, ये साबित करने की कोशिश हो रही है कि मैं बैंकों का पैसा लेकर भाग गया हूं, बैंक चाहे जो भी कहें लेकिन उन्हें गलत ही कहा जाएगा, मेरे साथ इस तरह का ही बर्ताव किया गया।

विजय माल्या के बारे में ईडी ने ये जानकारी दी

गौरतलब है कि विजय माल्या के बारे में ईडी ने जानकारी दी थी कि माल्या के युनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर बेचकर1008 करोड़ रुपए मिले हैं। जिसके बाद माल्या ने ट्वीट करके बैंकों पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे अभी भी चोर बताने की कोशिश हो रही है।

इससे पहले माल्या ने सेटलमेंट की बात की थी

यही नहीं माल्या ने ये भी कहा था कि पीएम मोदी बैंकों से क्यों नहीं कहते कि वो उनसे पैसे ले लें। माल्या ने कहा कि पहले भी उसने कोर्ट में सेटलमेंट का ऑफर दिया था। बता दें कि आर्थिक भगोड़ा घोषित हो चुके माल्या के प्रत्यर्पण केस में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। ब्रिटिश सरकार ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। इसके बाद से माल्या ने कई बार सेटलमेंट की बात की है।

वे बैंक को मुझसे पैसा लेने को क्यों नहीं कहते: माल्या

जिस पर माल्या ने ट्वीट किया था, पीएम मोदी के पिछले भाषण के बारे में मुझे मालूम हुआ, वे एक बहुत अच्छे वक्ता हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि एक आदमी 9000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया, उनका इशारा मेरी तरफ था। मैं पीएम से बड़े आदर से पूछना चाहता हूं कि आखिर क्यों वे बैंक को मुझसे पैसा लेने को नहीं कहते हैं, इससे कम से कम पब्लिक फंड की रिकवरी हो जाएगी। मैंने पहले भी कर्नाटक हाईकोर्ट में सेटलमेंट का ऑफर दिया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+