मोदी सरकार ने मेटरनिटी लीव में बढ़ाई 2 महीने की छुट्टी, जानिए कब मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, सितंबर 02। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, केंद्र सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली मेटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) में 60 दिनों का विशेष अवकाश देने का ऐलान किया है। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, केंद्र सरकार की सभी महिला कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के समय या फिर जन्म के बाद उसकी मृत्यु की स्थिति में सरकार की ओर से दो महीने का अवकाश मिलेगा।

maternity leave extend

मां को भावानात्मक चोट से उभरने के लिए मिलेगी छुट्टी

विभाग के आदेश में कहा गया है कि अगर महिला को मृत शिशु पैदा होता है या फिर जन्म के तुरंत बाद नवजात की मृत्यु हो जाती है तो इस भावनात्मक चोट से उभरने के लिए मां को सरकार की ओर से दो महीने का अवकाश दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस स्थिति में मां की मानसिक स्थिति सबसे अधिक प्रभावित होती है। परिवार के साथ-साथ मां की मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

विभाग को अवकाश के मिल रहे थे आवेदन

DopT विभाग की ओर से कहा गया है कि मृत शिशु पैदा होने या जन्म के तुरंत बाद उसकी मृत्यु होने पर अवकाश का अनुरोध करने वाले कई आवेदन उन्हें मिले हैं, इसलिए सरकार ने मातृत्व अवकाश में इसे जोड़ने का फैसला किया है। विभाग ने आदेश में कहा है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया है। मृत नवजात शिशु के जन्म या प्रसव के तुरंत बाद उसकी मौत से पहुंचने वाले सदमे को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार की महिला कर्मचारियों को ऐसी स्थिति में 60 दिनों का विशेष मातृत्व अवकाश देने का फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+