बजट 2024 में रोजगार को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस, लोकसभा चुनावी नतीजों के बाद सीखा सबक

Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर फोकस किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री पैकेज के हिस्से के रूप में रोजगार से जुड़ी नई प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणाएं की हैं।

इस बजट को देखकर ऐसा लगता है कि 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों से मोदी सरकार ने सबक सीखा है। बेरोजगारी लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा रहा। विपक्षी नेताओं ने भी मोदी सरकार पर लोकसभा चुनावों को लेकर तीखी आलोचना की थी। इस बजट में युवाओं और रोजगार पर फोकस करने की बात कर सरकार ने कवरअप करने की कोशिश की है।

Budget 2024

Budget 2024 jobs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रोजगार को लेकर क्या-क्या ऐलान किया?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार मार्च 2025 तक के वित्तीय वर्ष में रोजगार, कौशल, छोटे व्यवसायों और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवसायों के लिए कई रोजगार-संबंधी प्रोत्साहनों की घोषणा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार से जुड़ी तीन योजनाओं का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों की पहचान और कर्मचारियों के सहायता पर ध्यान दिया जाएगा।

योजना 1: पहली बार रोजगार करने वालों के लिए है। ईपीएफओ के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को तीन किश्तों में 15 हजार रुपये तक की पहली सैलरी दी जाएगी। डीबीटी के जरिए ये रकम खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस स्कीम का फायदा 30 लाख युवाओं को मिलने का अनुमान है।

योजना 2: देशभर में एक हजार रोजगार ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। इनमें 25 हजार युवाओं को जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा।

योजना 3: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार को बढ़ावा देने का प्लान है। बजट में एम्प्लॉई और इंप्लायर दोनों को इस स्कीम के तहत इंसेंटिव देने की घोषणा की गई है। ये लाख रोजगार शुरू होने के 4 सालों में एम्प्लॉई और इंप्लायर दोनों को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+