राजपथ का नाम बदलकर होगा कर्तव्य पथ, सरकार जल्द लेगी फैसला
नई दिल्ली, 05 सितंबर। भारतीय नौसेना के प्रतीक पर से सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटाने के बाद भारत सरकार एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने अब दिल्ली के राजपथ के नाम को बदलने का फैसला लिया है। राजपथ को अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि राजपथ Kings Way का हिंदी अनुवाद था। ब्रिटिश काल में किंग जॉर्ज पंचम के नाम पर इस पथ का नाम राजपथ रखा गया था। लेकिन अब मोदी सरकार ने इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक एनएमडीसी ने 7 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है जिसमे राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम कर्तव्य पथ रखने को लेकर फैसला होगा। गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया था कि हमे औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर आने की जरूरत है, इससे जुड़े प्रतीकों को हमे खत्म करने की जरूरत है। पीएम मोदी ने 2047 तक अपने कर्तव्यों पर जोर देने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि इन दोनों कारकों को कर्तव्य पथ से हासिल किया जा सकता है।
सरकार के नए फैसले के बाद अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति से राष्ट्रपति भवन तक के रास्ते को अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। इसके जरिए सत्तारूढ़ लोगों को यह संदेश देने की भी कोशिश की गई है कि अब राजाओं का काल खत्म हो गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास का नाम रेस कोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया था।
-
'राष्ट्रपति का अपमान किया,' कोलकाता में PM मोदी का TMC पर सीधा वार, घुसपैठियों को बुलाने का लगाया आरोप -
LPG supply crisis: 46,000 टन गैस लेकर आ रहा 'नंदा देवी'! Strait of Hormuz से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा जहाज -
PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा!












Click it and Unblock the Notifications