मोदी सरकार का दावा, 2024 ओलंपिक में भारत ऐसे जीतेगा कम से कम 50 पदक
केंद्र सरकार ने इस संदर्भ में गुरुवार को अपनी पाॅलिसी और रणनीति शेयर की। आपको बता दें कि 2016 रियो ओलंपिक के तुरंत बाद भारत सरकार ने आगामी 3 ओलंपिक खेलों के लिए टास्क फोर्स का गठन किया था।
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने इस बार ऐसा कदम उठाया है कि 2024 ओलंपिक खेलों में भारत को कम से कम 50 मेडल मिलेंगे।

केंद्र सरकार ने इस संदर्भ में गुरुवार को अपनी पाॅलिसी और रणनीति शेयर की। आपको बता दें कि 2016 रियो ओलंपिक के तुरंत बाद भारत सरकार ने आगामी 3 ओलंपिक खेलों के लिए टास्क फोर्स का गठन किया था।
भारत सरकार ने 2024 ओलंपिक खेलों में कम से कम 50 पदक जीतने का टार्गेट सेट किया है। इससे संबंंधित जानकारी केंद्र सरकार ने मीडिया से साझा की।

खेल मंंत्री विजय गोयल की मानें तो राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक के मौजूदा रूप को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाया जाएगा।
इसके लिए खेल विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को अमल में लाने के लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा।

Click it and Unblock the Notifications