मोदी सरकार ने इन राज्यों में भेजी 10 केंद्रीय टीमें, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में करेंगी मदद
नई दिल्ली। कोरोना संकट में केंद्र सरकार ने शनिवार को विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों की 10 केंद्रीय टीमें गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राज्य सरकारों की सहायता के लिए भेजी गई हैं। इनमें से एक केंद्रीय टीम पहले ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में राज्य सरकार की सहायता कर रही है। बता दें इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया सहित विशेषज्ञों की एक टीम अहमदाबाद भेजी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 56,342 हो गए हैं। अब तक 1886 लोगों की जान जा चुकी है। राहत की बात यह है कि 16,540 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है। वहीं, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोविड-19 मरीजों की संख्या में तेजी देखी गई है। कोरोना से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर संभव कोशिश कर रही है।
देशव्यापी लॉकडाउन के बाद भी कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें तमिलनाडु और गुजरात ने केंद्र की चिंता बढ़ाई है। तमिलनाडु संक्रमितों की संख्या 6009 है तो वहीं, गुजरात में यह 7402 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कुल 3214 लोग संक्रमित हैं, मध्य प्रदेश में 3341, पंजाब में 1731, पश्चिम बंगाल में 1678, आंध्र प्रदेश में 1887 और तेलंगाना में यह संख्या 1133 पर पहुंच गई है। राज्यों में बढ़ते कोरोना वायरस पर कापू पाने के लिए अब केंद्र ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। केंद्र की 10 टीमें इन राज्यों में अधिकारियों को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करेंगी।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: बंगाल में हुआ चमत्कार ,38 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद कोरोना मरीज ने जीती जंग, ठीक हो कर लौटा घर












Click it and Unblock the Notifications