2019 चुनाव से पहले किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी , केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में लग सकती है मुहर

नई दिल्ली: केंद की मोदी सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश के किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। मोदी सरकार खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को डेढ़ गुना करने पर कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लगा सकती है। वहीं, इस फैसले से सरकारी खजाने पर सवा लाख करोड़ रूपए का बोझ भी बढ़ेगा। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट की मीटिंग में 14 फ़सलों के लिए समर्थन मूल्य का ऐलान किया जा सकता है।

किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी

किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी

किसानों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात देने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है। इसमें फसल की पैदावार लागत में सभी खर्च जैसे बीज, खाद, कीटनाशक, मजदूरी, मशीन आदि शामिल होंगे और इसी आधार पर इनका न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा। जबकि किसान की लागत में जमीन की कीमत को शामिल नहीं किया जाएगा, जिसकी सिफारिश स्वामीनाथन आयोग ने की थी।

एमएसपी डेढ़ गुना करने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

एमएसपी डेढ़ गुना करने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा मुद्रास्फीति की तुलना में कृषि उत्पादन की वृद्धि काफी कम रही है। लिहाजा, एमएसपी डेढ़ गुना करने से देश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इस कारण मंहगाई भी बढ़ सकती है और सरकार पर करीब सवा लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। कृषि मामलों के विशेषज्ञ रमेश चंद कहते हैं कि देश का किसान हाशिए पर है और उनकी हालत में सुधार बहुत जरूरी है।

कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है फैसला

कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है फैसला

इस फैसले के कारण खुदरा बाजार में असर ज्यादा देखने को मिलेगा। बता दें कि मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक सरकार की संस्था कृषि लागत एवं मूल्य आयोग हर साल खरीफ और रबी फसलों की लागत मूल्य तय करने के बाद उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रस्ताव सरकार को भेजती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+