बढ़ेगा गृहणियों का टेंशन, क्योंकि 12 की जगह जल्द होंगे 8 LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। पिछली सरकार ने जब प्रत्येक परिवार को सस्ते सिलेंडर की संख्या 12 से घटाकर 6 की और फिर दबाव के बाद 9 की और फिर राहुल गांधी की जिद के बाद वापस 12 कर दी। राहुल गांधी के इस मूव से आम जनता को राहत मिली, लेकिन बदले में राहुल को सत्ता नहीं मिल सकी। खैर जिसे सत्ता मिली (नरेंद्र मोदी) वो अब गृहणियों का टेंशन बढ़ाने जा रहे हैं।

Modi Government likely to cut subsidized cylinders

जी हां सब्सिडी के बोझ को झेल रही सरकार अब इससे मुक्ति पाने के उपाय तलाश रही है। अगर सब कुछ उसके मन से हुआ तो सरकार अभी जो एक परिवार को साल में सस्ती दर पर 12 रसोई गैस सिलिंडर देती है, उसकी संख्या को 8 या 9 करने का मन बना रही है। अमेरिका से वापस लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बारे में कोई फैसला लेंगे।

जो अफोर्ड कर सकते हैं, वो तो खरीदें महंगे सिलेंडर

जानकारी से पता चला है कि धनी लोगों को इस सब्सिडी का काफी फायदा मिल रहा है। वे 900 रुपए के मार्केट रेट पर आसानी से कुकिंग गैस सिलिंडर खरीद सकते हैं। दिल्ली में सब्सिडाइज्ड सिलिंडर की कीमत 414 रुपए है। दरअसल चालू वित्त साल के दौरान एलपीजी पर सब्सिडी के बढ़कर 65 हजार करोड़ पहुंचने की आशंका हैं। यह बहुत ही बड़ी राशि है। सरकार इससे बचने के तमाम उपाय तलाश रही है।

जानकारों ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने पेट्रोलियम मंत्रालय से कहा है कि रसोई गैस सब्सिडी फौरन खत्म की जाए। हालांकि अगर मोदी सरकार सिलेंडरों की संख्या घटाने के बारे में कोई फैसला लेती है तो वह अपने आप में बड़ा फैसला होगा। कांग्रेस तो उसकी इस बात के लिए कठोर निंदा करेंगी। उसके फैसले को गरीब विरोधी बताएगी। हालांकि जानकार कहते हैं कि सरकार को सब्सिडी के बोझ से मुक्ति पाने के लिए कुछ तो कड़े उठाने होंगे। वह इनसे बच नहीं सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+