वैदिक ब्राह्मणों को अल्पसंख्यक दर्जा देने पर विचार कर रही है मोदी सरकार
नई दिल्ली। मोदी सरकार वैदिक ब्राह्मणों को अल्पसंख्या का दर्जा देने पर विचार कर रही है। सरकार ने इस संबंध में अल्पसंख्यक आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक अल्पसंख्यक आयोग सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध कर रही है।

केन्द्र सरकार चाहती है कि अल्पसंख्यक आयोग वैदिक ब्राह्मणों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की सिफारिश करें। वहीं अल्पसंख्यक आयोग का कहना है कि वैदिक ब्राह्मण, हिन्दू धर्म के अभिन्न अंग है ऐसे में उनको अगर अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जाएगा तो यह देश के बाकि के अल्पसंख्यकों का साथ अन्याय होगा।
अल्पसंख्यक आयोग की दलील है कि अगर वैदिक ब्राह्मणों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया जाएगा तो आने वाले दिनों में राजूपत, वैश्य, पटेल और दूसरी हिन्दू जातियां भी आने वाले दिनों में अल्पसंख्य दर्जे की मांग कर सकती हैं और अगर इन सभी को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जाएगा तो देश में अल्पसंख्यक दर्जा के मायने ही खत्म हो जाएंगे।
आयोग ने कहा कि इस बारे में अब आखिरी फैसला केन्द्र सरकार को ही लेना है। बता दें कि अभी भारत में 6 धार्मिक समुदायों मुस्लिम, क्रिश्चयन, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications