सरकार ने बढ़ाया केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला का कार्यकाल, नवंबर में हो रहे थे रिटायर

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की रोकथाम में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही गृह मंत्रालय भी अहम भूमिका निभा रहा है, क्योंकि लॉकडाउन और अनलॉक से संबंधित सारी जिम्मेदारियां उसी के पास हैं। इस बीच मोदी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जिसके तहत केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2021 तक बढ़ा दिया गया है, वो आगामी 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे।

ajay

अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। पिछले साल 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा को गृह सचिव पद से हटाकर कैबिनेट सचिव बना दिया गया था। जिसके बाद अजय भल्ला ने गृह सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। इस पद पर आने से पहले वो गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) थे।

लॉकडाउन के दौरान निभाई अहम भूमिका
अजय भल्ला पहले तो असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी थे, बाद में केंद्र सरकार ने उन्हें बुला लिया। जब देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा, तो उस दौरान सारी गाइडलाइन और राज्यों से समन्यव स्थापित करने का काम गृह मंत्रालय का था। इस दौरान गृह सचिव के रूप में अजय भल्ला ने बखूबी अपने काम को अंजाम दिया। लॉकडाउन हटने के बाद से अनलॉक संबंधित सभी गाइडलाइन का जिम्मा भी भल्ला के पास है। अब कोरोना काल को देखते हुए उनके कार्यकाल को करीब 9 महीने बढ़ाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+