आनलाईन होगी सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर में सरकारी कर्मचारियों के उपस्थिति को ऑनलाईन करने की शुरुआत कर दी है। इसके लिए आधार कार्ड के आंकड़ो का इस्तेमाल किया जाएगा। बायोमीट्रिक अटैंडेंस सिस्टम के जरिए सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसके लिए attandance.gov.in के नाम की वेबसाइट की शुरुआत की गयी है।

attandence online

अब जाने सरकारी कर्मचारियों की अटेंडेंस

इस वेबसाईट पर सरकारी संस्थाओं को उपस्थिति को दर्ज करना होगा। वेबसाईट पर नजर डाले तो, इस साइट पर दी गयी सूचना के बाद इस साइट के कर्मचारी दी गयी जानकारी की पुष्टि करेंगे। इसके बाद आधार कार्ड पर दी गयी जानकारी के बाद कर्मचारी के नाम का एक यूनीक सब-डोमेन बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से कर्मचारी की उपस्थिति का दर्ज करने की आईडी बन जायेगी। जिसके बाद कर्मचारी अपनी उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज करा सकते हैं।

इस सुविधा से कर्मचारियो की सिर्फ अपनी उपस्थिति ही नहीं दर्ज होगी बल्कि यह भी जानकारी किसी भी समय ली जा सकती है कि कितने कर्मचारी कार्यालय आये हैं औ कितने कर्मचारी कार्यालय में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+