मोदी को भाते दो विपक्षी चीफ मिनिस्टर

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इन दिनों दो विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री पसंद आ रहे हैं। वे अपने साथ विपक्षी दलों से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्रियों को जोड़ रहे हैं।

Modi gives key roles to two opposition chief ministers

वे उनके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। इस क्रम में उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार और कनार्टक के मुख्य मंत्री सिद्द रमैया को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

अहम दायित्व

मोदी की तरफ से नीति आयोग ने मणिक सरकार को स्किल डवलपमेंट कमेटी का प्रमुख बनाया है। सरकार बेहद ईमानदार नेता हैं। अब भी जमीन से जुड़े हैं। सिद्दरमैया को स्वच्छ भारत से संबंधित कमेटी का मुखिया बनाया गया है।

मणिक सरकार को नीति आयोग को सुझाव देने होंगे कि देश में स्किल डवलपमेंट का सपना किस तरह से साकार हो सकता है। उधर, सिद्दरमैया नीति आयोग को बताएंगे कि स्वच्छ भारत के लक्ष्य को किस तरह से प्राप्त करना संभव रहेगा।

मोदी के साथ मुख्यमंत्री

नीति आयोग के सूत्रों ने बताया कि उक्त दोनों मुख्यमंत्री भी मोदी के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित बताए जाते हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि मोदी आने वाले समय में हरीश रावत और वीर भद्र सिंह समेत कुछ और विपक्षी मुख्यमंत्रियों को अहम रोल दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+