Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में Smriti Irani की वापसी? मिलेगा बड़ा पद! कितनी है नेटवर्थ?

Modi Cabinet Reshuffle: मानसून सत्र जो कि 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, उससे पहले मोदी की टीम में बड़े चेंज होने वाले हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बदलाव में कुछ दिग्गज नेताओं की वापसी संभव है तो वहीं कुछ नेताओं का रोल बदलने वाला है। वापसी करने वाले नेताओं की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम Smriti Irani का है, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची हुई है।

बता दें कि साल 2024 में अमेठी हारने के बाद से स्मृति ईरानी सक्रिय राजनीति से काफी दूर ही नजर आईं, हालांकि वो पार्टी और संगठन के कामों में लगातार एक्टिव रही लेकिन फिर भी मेन स्ट्रीम राजनीति में उनकी भूमिका सीमित ही रही है लेकिन एक बार फिर से वो लाइमलाइट में नजर आ रही हैं, बंगाल के चुनाव में स्मृति को पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया और वहां पर पार्टी ने बंपर जीत हासिल की।

Smriti Irani

स्मृति इन दिनों अमेठी में हैं इसलिए उनकी कैबिनेट में वापसी की चर्चा गर्म है, हालांकि भाजपा या उनकी ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है जिस तरह से महिला आरक्षण बिल पिछले सत्र में धाराशाही हुआ, उस वक्त से ही संसद में उनकी कमी बीजेपी को खल रही है।

भाजपा को चाहिए Smriti Irani जैसा वक्ता!

भाजपा को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो इस मुद्दे पर आक्रामक रूप से पार्टी का पक्ष रख सके। पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी की बेबाक वक्तृत्व शैली इस भूमिका के लिए काफी सटीक मानी जा रही है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए ऐसा लगता है कि भाजपा हाईकमान को अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा है और इसलिए स्मृति ईरानी की कैबिनेट में बड़ा पद मिल सकता है।

Smriti Irani

स्मृति ईरानी का राजनीतिक सफर

आपको बता दें की टीवी की सबसे चर्चित बहू और लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी, इसके बाद साल 2004 में उन्हें महाराष्ट्र युवा विंग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उस वर्ष 14 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनावों में, उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाई थीं। अगस्त 2011 में, स्मृति ईरानी ने आखिरकार संसद में कदम रखा, उन्होंने गुजरात से राज्यसभा के लिए सांसद के तौर पर शपथ ली।

Smriti Irani

अमेठी में राहुल गांधी को हराकर रचा था इतिहास

इसके बाद साल 2014 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वो राहुल ​​गांधी से 1,07,923 वोटों (12.32% के अंतर) से हार गईं। 26 मई 2014 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री नियुक्त किया था। जुलाई 2016 में, कैबिनेट में फेरबदल के दौरान ईरानी को कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 2019 के आम चुनावों में राहुल गांधी को हराकर अमेठी सीट जीतने के बाद, ईरानी अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनीं और एक नया इतिहास रचा लेकिन साल 2024 के चुनावों में, ईरानी अमेठी में कांग्रेस के वफ़ादार किशोर लाल शर्मा से 1,67,196 वोटों के अंतर से हार गईं।

Smriti Irani

Smriti Irani की कितनी है नेटवर्थ?

साल 2024 के हलफनामे के मुताबिक स्मृति ईरानी की कुल नेट वर्थ 8,75,24,296 रु हैं, उनके पास नकदी के रूप में 1,08,740 रुपये हैं, इसके अलावा उनके खिलाफ एक भी अपराधिक केस दर्ज नहीं है। स्मृति ईरानी और उनके पति ज़ुबिन ईरानी के पास 17 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संयुक्त संपत्ति है। इस संपत्ति में उनके नाम पर चार घर शामिल हैं - दो मुंबई में (जिनके सह-मालिक उनके पति भी हैं), एक पुणे में और एक गोवा में। स्मृति ईरानी के पास 28 लाख रुपये की MG हेक्टर कार और 37 लाख रुपये से ज़्यादा की ज्वेलरी है।

यह पढ़ें:Love Story: पहली नजर में हुआ था Anurag Thakur को प्यार,कौन है हमीरपुर के ठाकुर की पत्नी? पापा भी हैं बड़े नेता
यह पढ़ें:Love Story: पहली नजर में हुआ था Anurag Thakur को प्यार,कौन है हमीरपुर के ठाकुर की पत्नी? पापा भी हैं बड़े नेता
यह पढ़ें:Lock Upp 2: 'गरीब बच्चै पैदा करेंगे तो बढ़ेगी गरीबी', कौन है Madhuri Jain? लोगों ने कहा-बकवास औरत
यह पढ़ें:Lock Upp 2: 'गरीब बच्चै पैदा करेंगे तो बढ़ेगी गरीबी', कौन है Madhuri Jain? लोगों ने कहा-बकवास औरत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+