'Govinda 50 अफेयर करे, मेरा पति, तेरे बाप का क्या? मैं नहीं छोड़ूंगी', पत्नी सुनीता आहूजा का शॉकिंग बयान

Govinda Wife Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते कुछ समय से दोनों के रिश्ते, तलाक की अफवाहों और गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। अब रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने अपनी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। उनके शब्दों ने जहां कुछ लोगों को हैरान कर दिया है, वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

अफेयर्स की चर्चाओं के बीच पति के साथ खड़ी दिखीं सुनीता आहूजा
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लगभग चार दशक होने वाले हैं। इस दौरान गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया और समय-समय पर अफेयर्स की खबरें भी सामने आती रहीं। कुछ महीने पहले एक पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने स्वीकार किया था कि शादीशुदा जिंदगी में उन्हें कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा और रिश्ते में विश्वास टूटने का दर्द भी महसूस हुआ।

Govinda Wife Sunita Ahuja

गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने दिया करारा जवाब

-हालांकि अब 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा का रुख कुछ अलग नजर आया। शो के दौरान जब उनके निजी जीवन और गोविंदा को लेकर सवाल उठे, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, उनका रिश्ता कायम रहेगा और वह अपने पति का साथ नहीं छोड़ेंगी।

'Govinda से मुझे बेवफाई मिली, धोखा दिया', पत्नी सुनीता आहूजा का पति के अफेयर्स पर बड़ा खुलासा, बताई ऐसी सच्चाई
'Govinda से मुझे बेवफाई मिली, धोखा दिया', पत्नी सुनीता आहूजा का पति के अफेयर्स पर बड़ा खुलासा, बताई ऐसी सच्चाई

-हाल ही में 'लॉक अप 2' में जब शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा को गोविंदा पर लगाए आरोपों के लिए घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने ये कहकर एक्ट्रेस की बोलती बंद कर दी कि जब तुम्हारे पे गुजरेगा तब पता चलेगा। ज्यादा बकवास न करो।

'मेरा पति 10 जगह भी अफेयर करेगा तो भी मैं उसे नहीं छोड़ूंगी'

-अब 59 साल की सुनीता आहूजा ने अपनी शादी का बचाव करते हुए फिर तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने शो के लेटेस्ट एपिसोड में कहा- गोविंदा मेरा पति है। अगर वो 10 जगह भी अफेयर करेगा, मैं उसे नहीं छोड़ूंगी। मैं उससे मरते दम तक प्यार करती रहूंगी। वहीं सुनीता आहूजा ने आगे कहा- किसी को भी मेरे रिश्ते में दखल देने का अधिकार नहीं है। मेरे परिवार के बारे में बात मत करो। मेरा पति है। अगर वो 50 अफेयर भी करता, तेरे बाप का क्या जा रहा है? वो मेरा पति है, मैं उसकी बीवी हूं।

-सुनीता के इस बयान को 'बिग बॉस तक' ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है। आपको बता दें कि गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल की खबरों के सामने आने के बाद भी पत्नी सुनीता आहूजा के इस बयान ने दर्शकों को चौंका दिया है। लंबे समय से रिश्ते में परेशानियों और मतभेदों की खबरों के बीच उनका ये खुला समर्थन चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर बंट गए लोग

सुनीता आहूजा के बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने उनकी भावनाओं और रिश्ते के प्रति समर्पण की सराहना की जबकि कई यूजर्स ने इसे विरोधाभासी बताया। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक तरफ सुनीता आहूजा समय-समय पर अपने शादीशुदा लाइफ के घर्षों पर खुलकर बात करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह सार्वजनिक मंच पर गोविंदा का बचाव करती नजर आती हैं। इसी वजह से उनके बयान को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

'लॉक अप 2' में बदले अंदाज ने भी खींचा ध्यान

सुनीता आहूजा का बेबाक और आक्रामक अंदाज भी इन दिनों चर्चा में है। शो में कई मौकों पर उनकी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दर्शकों का एक वर्ग मानता है कि टीवी पर दिख रही सुनीता आहूजा की छवि उस चुलबुले और आध्यात्मिक व्यक्तित्व से काफी अलग है, जिसे लोग सालों से जानते आए हैं। यही वजह है कि उनके बयान और बर्ताव दोनों ही इन दिनों चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।

क्या खत्म हो गईं तलाक की अटकलें?

-जानकारी के अनुसार साल 2025 में गोविंदा और सुनीता आहूजा के अलग होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बाद में इन खबरों को महज अफवाह बताया गयाथा। अब रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा के ताजा बयान ने ये संकेत जरूर दिया है कि तमाम विवादों और चर्चाओं के बावजूद वह अपने रिश्ते को लेकर अब भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

-गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। अफेयर्स की खबरों, तलाक की अफवाहों और सरेआम दिए गए बयानों के बीच सुनीता आहूजा का हालिया बयान ये दिखाता है कि वह अपनी शादी को लेकर अब भी बेहद भावुक और दृढ़ हैं। हालांकि उनके शब्दों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है लेकिन इतना तय है कि इस बयान ने एक बार फिर इस चर्चित जोड़ी को सुर्खियों में ला खड़ा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+