मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने 'पंक्चर वाले' वीरेंद्र कुमार, ली पद और गोपनीयता की शपथ

नई दिल्ली। पीएम मोदी के कैबिनेट में शामिल हुए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक ने आज यानी रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। वह मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने हैं। आज पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने वाले वीरेन्द्र कुमार खटीक कभी अपने पिता के साथ मिलकर साइकिल का पंक्चर बनाया करते थे।

मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने 'पंक्चर वाले' वीरेंद्र कुमार, ली पद और गोपनीयता की शपथ

वह अपने पिता के साथ पंक्चर बनाना तो सीखते ही थे, साथ ही दुकान की जिम्मेदारी भी संभालना शुरू कर दी थी। इसी के साथ-साथ वह अपनी पढ़ाई भी करते रहते थे। आपको बता दें कि वीरेन्द्र ने अर्थशास्त्र में एमए और चाइल्ड लेबर में पीएचडी किया है। जिस समय जेपी आंदोलन हुआ था, उसमें वीरेन्द्र भी करीब 16 महीने तक जेल में रहे थे।

बताया जाता है कि वह आज भी अपने पुराने हरे रंग के स्कूटर से अपने शहर में सफर किया करते हैं। वहीं दूसरी ओर, दैनिक भास्कर में छपी खबर की रिपोर्ट के मुताबिक दलित समुदाय से आने वाले 63 साल के वीरेन्द्र कुमार संघ, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कई पदों पर रह चुके हैं। 1996 में वीरेन्द्र ने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वह अगले तीन साल तक मध्य प्रदेश के सागर से लोकसभा चुनाव जीतते रहे। अब तक वह 6 बार लोकसभा सासंद का चुनाव जीत चुके हैं और संसद की स्टैंडिंग कमेटी के भी सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+