सुरेश प्रभु को लेकर आई ये बड़ी खबर, मोदी ने एक बार फिर जताया है भरोसा?
मीडिया रिपोर्टस और राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय लेकर कोई और मंत्रालय दिया जाएगा।
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल के पहले इस्तीफों की बाढ़ आ गई है। कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है तो कई देने वाले हैं। इसी बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु को लेकर बड़ी खबर आई है। सृत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश प्रभु पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। मतलब ये फेरबदल के बाद भी सुरेश प्रभु रेल मंत्री बने रहेंगे।

मोदी ने एक बार फिर जताया है भरोसा?
मीडिया रिपोर्टस और राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय लेकर कोई और मंत्रालय दिया जाएगा। खबरें हैं कि सुरेश प्रभु को पर्यावरण मंत्री बनाने की बात चल रही है। इसी बीच सूत्रों से खबर आई है कि प्रधानमंत्री ने सुरेश प्रभु को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। अब इस बात की पूरी संभावना है कि सुरेश प्रभु रेल मंत्री बने रहें।

प्रभु ने की है इस्तीफे की पेशकश
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले लगातार हो रहे रेल हादसों से आहत होकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और इस्तीफे की पेशकश की थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश प्रभु को इंतजार करने के लिए कहा था।

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन कैबिनेट फेरबदल से ठीक पहले जिस तरह से छह मंत्रियों ने इस्तीफा दिया उसके बाद किन नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री होती है इसपर सबकी नजर बनी हुई है। राजीव प्रताप रूडी, फग्नन सिंह कुलस्ते, कलराज मिश्र, निर्मला सीतारमण,संजीव बालियान ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। वहीं उमा भारती ने भी अपने स्वास्थ्य के चलते इस्तीफे की पेशकश की है। ऐसे में बड़ी संख्या में कैबिनेट फेरबदल से ठीक पहले तमाम मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद अब हर किसी की इसपर नजर है कि पीएम के इस कैबिनेट में अब किसे अहम जिम्मेदारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications