तीसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार मोदी के मंत्री, राजा की तरह अरबों की संपत्ति, सबसे गरीब के खाते में 0 बैलेंस

Richest candidates vs Poorest candidate: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने वाला है। 7 मई को कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में इस चरण में सबसे अमीर और गरीब उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवारों में एक मोदी कैबिनेट के मंत्री हैं, जिनके पास अरबों की बेशुमार संपत्ति है।

Richest candidates vs Poorest candidate

वहीं तीसरे चरण की सबसे गरीब उम्मीदवार एक महिला हैं, जिनके अकाउंट में एक रुपया भी नहीं है। आइए जानें कौन हैं तीसरे चरण के सबसे अमीर और गरीब उम्मीदवार?

Richest candidates in 3rd phase: तीसरे चरण का सबसे अमीर उम्मीदवार कौन है?

  • लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों में गुना से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर हैं। उनकी संपत्ति 424 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) की संपत्ति भी शामिल है।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया राजपरिवार सिंधिया राज घराने से हैं। उनके दादा स्वर्गीय सर जीवाजीराव सिंधिया 1925 से 1947 तक मध्य भारत में ग्वालियर रियासत के शासक महाराजा थे। जीवाजीराव सिंधिया के नाम पर 382 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। सिंधिया के माता-पिता ग्वालियर के पूर्व शासक माधवराव सिंधिया और माधवी राजे सिंधिया थे।
Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की कुल पैतृक अचल संपत्ति 2 अरब 97 करोड़ रुपये की है। सिंधिया के पास एक अरब 81 करोड़ की पैतृक कृषि योग्य जमीन है।
  • मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ग्वालियर में स्थित सिंधिया पैलेस, जिसे जयविलास महल के नाम से जाना जाता है, उसकी वर्तमान में कीमत 4,000 करोड़ रुपये है। इसे 1874 में बनवाया गया था। इस पैलेस में कुल 400 कमरे हैं। इस महल के 35 कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है।
Jyotiraditya Scindia

Poorest candidate in 3rd phase: तीसरे चरण का सबसे गरीब उम्मीदवार कौन है?

  • लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सबसे गरीब उम्मीदवार कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहीं एक आदिवासी महिला हैं। जिनका नाम शांति बाई मरावी है।
  • शांति बाई मरावी बैगा आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। दैनिक भास्कर के मुताबिक शांति बाई मरावी के बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस है। यानी उनके खाते में एक भी रुपया नहीं है। शांति के पास सिर्फ 20 हजार रुपये कैश है।
  • सीमित संसाधनों के साथ शांति बाई मरावी लोकसभा चुनाव में करोड़पति महिला उम्मीदवारों से मुकाबला करने जा रही हैं। कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत और भाजपा से सरोज पांडे चुनावी मैदान में हैं। ज्योत्सना महंत और सरोज पांडे दोनों ही करोड़पति उम्मीदवार हैं।
  • अचल संपत्ति के मामलों में भी शांति बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों से काफी पीछे हैं। शांति बाई मरावी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।
  • 33 वर्षीय शांति बाई मरावी ने 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है। वह खेती करके अपना घर चलाती हैं और दिहाड़ी मजदूरी करती हैं। खेती से होने वाली आय से उनका घर खर्च चलता है।
  • फिलहाल शांति बाई के पास चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ 20000 रुपये नकद हैं। इसके अलावा उनके पास और कोई नकदी नहीं है। शांति का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की पेंड्रा शाखा में है। इसमें एक भी रुपया नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+