7 जुलाई की शाम को होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किन्हें मिल सकता है मंत्री पद, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 06 जुलाई। नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार का गठन हुआ था, उसके बाद सरकार में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। इस विस्तार को काफी बड़ा माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार के विस्तार में तकरीबन 20 मंत्री शामिल हो सकते हैं। दरअसल अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा इन चुनावों को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कई ऐसे चेहरों को सरकार में शामिल किया जाएगा जिससे कि चुनाव में सियासी समीकरण को सेट किया जा सके। मोदी सरकार का यह विस्तार 7 जुलाई शाम 5.30 बजे हो सकता है।

4 लोगों को मिल सकता है कैबिनेट मंत्रालय

4 लोगों को मिल सकता है कैबिनेट मंत्रालय

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले किन चेहरों को सरकार में शामिल किया जाएगा इसको लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक हुई, जिसमे सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियो ने हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि मोदी सरकार के इस विस्तार में 4 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्रालय दिया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है और उनके मंत्रालय में फेरबदल किया जा सकता है। इसमे सबसे बड़ा नाम स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का है, माना जा रहा है कि उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की है। बता दें कि मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री थावर चंद गहलोत को मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है, लिहाजा उनके जाने से एक अहम मंत्रालय की जगह जरूर खाली हुई है।

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion | Modi Cabinet Reshuffle | Sarbananda | Jyotiraditya Scindia |वनइंडिया हिंदी
    एक से अधिक मंत्रालय का बोझ

    एक से अधिक मंत्रालय का बोझ

    मोदी सरकार में कई वरिष्ठ मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालय हैं। प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर के पास कई मंत्रालय हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि इन मंत्रियों पर कामकाज का बोझ म किया जा सकता है और इन मंत्रियों के पास जो अतिरिक्त मंत्रालय हैं उन्हें नए चेहरों को दिया जा सकता है। बहरहाल देखने वाली यह बात है कि क्या भाजपा और पीएम मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और कोरोना महामारी के चलते देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच समन्वय बना पाते है या नहीं।

    भाजपा की राह आसान करने वालों को इनाम

    भाजपा की राह आसान करने वालों को इनाम

    देश में कोरोना महामारी के चलते अर्थव्यवस्था की हालत सबसे ज्यादा खराब है, लिहाजा इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन में मदद की, असम में सर्बानंद सोनोवाल ने हिमंत बिस्वा सरमा के लिए मख्यमंत्री पद का रास्ता साफ किया, ऐसे में इन लोगों को भाजपा की मदद के लिए अहम मंत्रालय दिया जा सकता है।

    इन्हें मिल सकता है कैबिनेट मंत्रालय

    इन्हें मिल सकता है कैबिनेट मंत्रालय

    ज्योतिरादित्य सिंधिया
    सर्बानंद सोनोवाल
    नारायण राणे
    आरसीपी सिंह

    ये बन सकते हैं राज्यमंत्री

    ये बन सकते हैं राज्यमंत्री

    अनुप्रिया पटेल
    सुशील मोदी
    बैजयंत पांडा
    वरुण गांधी
    राजीव रंजन
    प्रीमत मुंडे
    संतोष कुशवाहा
    पशुपति कुमार पारस
    प्रवीण निषाद
    संजय निषाद
    मीनाक्षी लेखी
    प्रवेश वर्मा
    शांतनु ठाकुर
    लल्लन सिंह
    रीता बहुगुणा जोशी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+