किसानों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट ने खरीफ की फसलों के MSP में बढोतरी को दी मंजूरी

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया। केंद्र की आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को साल 2019-2020 के लिए खरीफ की सभी फसलों के समर्थन मूल्य में बढोतरी को मंजूरी दे दी। किसानों के लिए बड़ी राहत है। पीएम मोदी की अगुवाई में ये मीटिंग हुई। कैबिनेट की बैठक में खरीफ की में 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) बढ़ाया गया।

modi Cabinet approved the increase in the Minimum Support Prices for kharif crops

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 311 रुपये की बढ़ोतरी की है। सरकार ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3710 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं उड़द का एमएसपी 100 रुपए बढ़ाकर 5600 से 5700 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। सरकार ने धान और कपास पर एमएसपी 65 रुपए और 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया है।

तुअर दाल पर एमएसपी 5675 रुपए से बढ़ाकर 5800 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वही सूरजमुखी की कीमत में 262 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। सूरजमुखी के दाम 5653 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में मोदी सरकार ने 10 साल में पहली बार धान के समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की थी। गौरतलब है कि पीएम मोदी कई बार अपने भाषणों में किसानों की आय को साल 2022 को दोगुना करने की बात कह चुके हैं।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से तीन हवाई अड्डों,अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को पट्टे पर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+