PM मोदी ने तोड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड!

नयी दिल्ली। भारत आज अपनी आजादी की 69वीं सालगिरह खुशियों और उत्साह के साथ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए 86 मिनट 10 सेकंड भाषण दिया

modi on red ford

इतना लंबा भाषण देकर मोदी ने नया कृतिमान बना लिया। जी हां 86 मिनट और 10 सेकेंड के अपने भाषण के साथ ही पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल 1947 में देस के पहले पीएम पंडिट जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से 72 मिनट का भाषण दिया था। लेकिन आज पीएम मोदी ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मोदी के लिए कांच का बुलेट-प्रूफ सुरक्षा घेरा लगाया गया लेकिन मोदी ने खुले आसमान तले भाषण दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूर्व प्रधानंमत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।

दिल्ली में 40,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। इनमें से 12,000 से अधिक अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के कर्मियों को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों विशेष रूप से लाल किले के आसपास तैनात किया गया। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+