मोदी के पीएम बनने से देश बर्बाद होगा तो मनमोहन ने क्‍या किया?

Modi as PM disastrous for India? Well, what was Manmohan as PM like?
नई दिल्‍ली। पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में यह तीसरी बार था जब प्रधानमंत्री ने उच्‍च स्‍तरीय प्रेस कांफ्रेंस की। उन्‍होने घोषणा कर दी कि वह अगले चुनाव में यूपीए के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगे। इसे मनमोहन सिंह की 'फेयरवेल प्रेस काफ्रेंस' माना जा रहा है। राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली का कहना है कि इस मौके पर उन्‍हें आत्‍मनिरीक्षण करना चाहिए था लेकिन उन्‍होने विपक्ष पर तीखा रूख अपनाया। खासकर मोदी के खिलाफ दिये गये कथन पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश बर्बाद हो जाएगा।

मोदी पर मनमोहन के बयान के बाद यूपीए शासन काल और मनमोहन सिंह की नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठाये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर मोदी के पीएम बनने से पहले ही उन्‍हें 'विपदा' कहा जा रहा है तो मनमोहन का कार्यकाल कौन सा किसी विपदा से कम रहा है। वह मुजफ्फरनगर में हुए नरसंहार को रोंक नहीं सके? असम में 2012 के दौरान उपजे विवाद को रोंकने के लिए उन्‍होने क्‍या किया ? जब पाकिस्‍तान के सैनिकों ने भारत के जवानों के सर काटे तो उन्‍होने पाक को क्‍या सख्‍त संकेत दिया? अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने माना कि वह महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्‍टाचार को रोंकने के लिए कुछ भी नहीं कर सके। ऐसे में क्‍या ये दस वर्ष देश के लिए एक 'विपदा' नहीं रहे।

सच तो यह है कि मनमोहन सिंह ने जनता की सांत्‍वना पाने के लिए मोदी को निशाना बनाया पर ऐसा कर वह खुद पर ही सवाल खड़े कर गये। उन्‍होने आम आदमी पार्टी पर कुछ भी नहीं बोला जो कि कांग्रेस के लिए एक बड़ी मुश्किल लेकर आयी। अब तो यह कहा जा रहा है कि मोदी के प्रति पीएम का यह रूख कांग्रेस की फ्रस्‍टेशन और हार चार राज्‍यों में हार के दर्द को दिखा रहा है। मोदी देश का नेतृत्‍व करेंगे या नहीं इसका फैसला तो समय आने पर होगा लेकिन मनमोहन सिंह का कार्यकाल कभी सफल नहीं कहा जा सकता है।

कहा जा सकता है कि कांग्रेस के पास सांप्रदायिकता ही एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर वह मोदी को घेर सकती है बाकी गुजरात में मोदी के दस वर्ष उन्‍हें किसी भी यूपीए नेता से बेहतर ही साबित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+