Modi 3.0 Govt: 'उसी गति और समर्पण के साथ काम करेंगे', नरेंद्र मोदी के PM पद की शपथ का वक्त मुकर्रर
भारत के नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून की शाम को होगा। यह जानकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने और अगली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करने के कुछ ही देर बाद नरेंद्र मोदी ने दी। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम 7.15 बजे होगा।
राष्ट्रपति भवन के सामने बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने अभी मुझे फोन किया और मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए नामित व्यक्ति के रूप में काम करने के लिए कहा और उन्होंने मुझे शपथ समारोह के बारे में जानकारी दी है। मैंने राष्ट्रपति से कहा है कि 9 जून की शाम को हम सहज होंगे। अब राष्ट्रपति भवन बाकी विवरण तैयार करेगा और तब तक हम मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंप देंगे। उसके बाद शपथ समारोह होगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के बाद यह पहला चुनाव होने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि तीसरी बार, एनडीए सरकार को लोगों ने देश की सेवा करने का मौका दिया है... मैं देश के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि पिछले दो कार्यकालों में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहा है और 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
एनडीए को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने सभी को भरोसा दिलाया कि 18वीं लोकसभा में भी हम उसी गति और समर्पण के साथ देश की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा एक तरह से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा से भरी हुई है... 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तब उन सपनों को पूरा करने की दिशा में ये 18वीं लोकसभा एक अहम पड़ाव है।












Click it and Unblock the Notifications