Weather Report: मुंबई में हल्की बारिश, शनिवार के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मुंबई। मुंबई और उसके उपनगरों में शुक्रवार सुबह से लगातार हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक मुंबई में मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। हालांकि कुछ दिनों से राज्य में बारिश का सिलसिला कुछ थमा हुआ था। बीते सप्ताह मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में भारी से भारी बारिश दर्ज की गयी थी। तेज बारिश की संभावना को देखते हुए विदर्भ क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। वहीं रायगढ़ में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में हाईटाइड के दौरान समंदर की लहरें 4.75 मीटर की ऊंचाई तक उठ सकती हैं। आपदा प्रबंधन विभाग, मौसम विभाग, प्रशासन और पुलिस समेत सभी एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हाईटाइड के दौरान मुंबई के तटीय इलाकों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही समंदर के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया गया है।
स्काईमेट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से शहर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण मौसम की स्थिति सुखद रही है और शहर में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शहर में मध्यम बारिश की संभावना के साथ बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।












Click it and Unblock the Notifications