नेपाल में रिक्शा पर दिखी मॉडल श्रद्धा दुबे! CCTV फुटेज से खुला बड़ा राज,ब्वॉयफ्रेंड शिवा की मौत के बाद से फरार

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला हर दिन एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले रहा है। जहां एक तरफ पुलिस मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रही है, वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया है।

श्रद्धा का दावा है कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने आत्महत्या की थी। इस बीच, इस हाई-प्रोफाइल मामले में नेपाल कनेक्शन सामने आने से सनसनी फैल गई है। नेपाल के महीम नगर से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और साथी आदिल के नजर आने का दावा किया जा रहा है।

Model Shraddha Dubey Spotted on Nepal

नेपाल बॉर्डर से आगे निकली श्रद्धा, महीम नगर के CCTV में कैद हुई मूवमेंट

घटना 9 अक्टूबर की है जब लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 28 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कड़ियां जुड़ती चली गईं।

पुलिस पहले सीतापुर और फिर लखीमपुर खीरी तक पहुंची, लेकिन शातिर तरीके से श्रद्धा हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल चुकी थी। जांच की सुई जब भारत-नेपाल सीमा के पास रुपईडीहा तक पहुंची, तो वहां एक पार्किंग में श्रद्धा की स्कॉर्पियो कार लावारिस हालत में बरामद हुई।

इसके बाद यह अनुमान लगाया गया कि श्रद्धा, अपनी बहन रश्मि और दोस्त आदिल के साथ पैदल ही नेपाल बॉर्डर पार कर गई। अब नेपाल के महीम नगर से सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने इस बात पर मुहर लगा दी है। फुटेज में तीनों लोग सड़क पार करके बस स्टेशन की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके ई-रिक्शा पर सवार होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने वहां एक रात बिताई और अगली सुबह बस पकड़कर किसी अन्य स्थान के लिए रवाना हो गए।

'शिवा ने खुदकुशी की थी', वीडियो जारी कर क्या बोली फरार इनफ्लुएंसर?

पुलिस और एसटीएफ की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रही श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की है। एक मिनट से ज्यादा लंबे इस वीडियो में श्रद्धा ने रोते हुए कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत कोई मर्डर नहीं बल्कि सुसाइड था।

श्रद्धा ने लोगों से अपील की है कि उसकी मौजूदा मानसिक और शारीरिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसके नाम को किसी भी बड़े राजनेता या वीआईपी से न जोड़ा जाए। उसने यह भी कहा कि वह पुलिस के सामने आकर पूरी सच्चाई बताने के लिए तैयार है और वह कहीं छिपी नहीं है।

परिवार के गंभीर आरोप और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चौंकाने वाले खुलासे

मृतक शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा और उनकी बहन ने श्रद्धा दुबे पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि श्रद्धा पिछले चार महीने से शिवा को अपने जाल में फंसाकर लगातार प्रताड़ित कर रही थी।

वह शिवा के साथ मारपीट करती थी और उसके प्राइवेट व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैक मेल करती थी। परिवार के मुताबिक, घटना वाली रात करीब 9 बजे श्रद्धा ने ही शिवा की मां को फोन कर बताया था कि शिवा बालकनी से गिर गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

दूसरी तरफ, इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस पूरी घटना को और ज्यादा खौफनाक बना दिया है। एफआईआर के अनुसार, शिवा के शरीर पर अनगिनत बाहरी चोटें और अंदरूनी अंगों जैसे फेफड़े, लीवर और तिल्ली में गंभीर क्षति पाई गई है।

डॉक्टरों के मुताबिक मौत की मुख्य वजह अत्यधिक सदमा और खून बहना (shock and haemorrhage) रही है। इसके अलावा, रिपोर्ट में शिवा के शरीर पर सिगरेट से जलने के निशान (cigarette-burn marks) मिलने का भी दावा किया गया है, जिससे यह साफ है कि मौत से पहले उसे भारी यातना दी गई थी। फिलहाल पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में है और आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+