शाहिद पर अर्शी खान का प्यार, अब साक्षी महाराज पर वार
भारत की मॉडल अर्शी खान, जो कल तक शाहिद अफरीदी के लिये अपना बैक एक्सपोज कर प्यार जता रही हैं, अब अचानक उग्र हो गईं हैं। उन्होंनेअपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर जोरदार वार किया है। यहां तक उन्हें चुप रहने तक की नसीहत तक दे डाली।
अर्शी खान ने कहा 'कोई पाकिस्तानी मुझे नहीं भेजता गंदी तस्वीरें'

क्यों दिया अर्शी ने ऐसा बयान?
दरअसल बीते दिनों विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि न्यायालय को इस्लाम धर्म के संदर्भ में भी हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां एक स्त्री को केवल एक पैर की जूती समझा जाता है। जैसी जूती की जरूरत हो तो पहन लो और नहीं तो बाहर फेंक दो। साक्षी महाराज ने कहा कि जिस तरह हिन्दू धर्म की महिलाओं को मंदिरों में जाने और पूजन करने का हक है, उसी तरह इस्लाम धर्म में भी महिलाओं को मस्जिद जाने का अधिकार मिलना चाहिए। जिस पर भारतीय मॉडल अर्शी खान ने साक्षी महाराज पर सोशल मी़डिया के जरिए हमला बोला।
'मौलाना' और 'महाराज' के चरित्र पर उठाए सवाल
अर्शी खान ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा है कि इंडिया में देखा गया है कि जो भी महाराज होते हैं या जो भी मौलाना होते हैं वे किस हद तक गिर जाते हैं। क्या क्या काम कर डालते हैं। जिससे हमारी जात, हमको और हमारे लोगों को बड़ी प्रॉब्लम होती है।
और क्या बोलीं अर्शी
अर्शी खान ने कहा कि वो मुस्लिम महिलाएं हों या फिर हिंदू महिलाएं दोनों को ही पैरों की जूती समझा जाता है। न कि सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को। रही बात साक्षी महाराज की तो वे कंट्रोवर्सी पैदा नहीं कर सकते कि अगर वे मुस्लिम लोगों के खिलाफ बोलेंगे तो ज्यादा ऊपर दर्जा दिया जाएगा। आखिर में अर्शी ने कहा कि साक्षी महाराज अपना मुंह बंद रखो।












Click it and Unblock the Notifications