आए थे किंग खान को जन्मदिन की बधाई देने, चोरों ने उड़ा लिए पर्स और मोबाइल

मुंबई। बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया। अलीबाग स्थित उनके फॉर्म हाउस पर ग्रैंड पार्टी रखी गई। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी शामिल हुए। जहां पार्टी अलीबाग में हुई तो वहीं किंग के हजारों फैंस मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर जमा हुए। उनके फैंस अपने सुपरस्टार की एक झटक पाना चाहते थे। फैंस को किंग खान की झटक तो नहीं मिली, उल्टा नुकसान अलग हो गया।

 Mobile and purse stolen in Shah Rukh Khan's Birthday Party

मन्नत के बाहर भारी संख्या में जमा हुए कई फैंस के पर्स और मोबाइल चोरी हो गए। ये लोग शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई लेने आए थे, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कईयों के पर्स और मोबाइल फोन साफ कर दिए। लोगों ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की।

12 लोगों ने मन्नत के बाहर मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि 1 नवंबर को सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया। बॉलिवुड की तमाम हस्तियां इस मौके पर अलीबाग पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+