मोबाइल फोन का आविष्कार कर 'पछता' रहे अमेरिकी इंजीनियर, बोले- जब मैं देखता हूं, तो सदमे में आ जाता हूं
Martin Cooper: मोबाइल फोन का आविष्कार करने वाले मार्टिन कूपर का कहना है कि वह कभी नहीं समझ पाएंगे कि सेल फोन का इस्तेमाल कैसे किया जाए जिस तरह से उनके पोते और परपोते करते हैं।

मोबाइल फान का आविष्कार करने वाले अमेरिकी इंजीनियर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर लोगों को सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, सेल फोन के जनक कहे जाने वाले अमेरिकी इंजीनियर मार्टिन कूपर ने कहा कि जब भी मैं लोगों को सेल फोन का इस्तेमाल करते देखता हूं तो सदमे में आ जाता हूं। परेशान हो जाता हूं फिर सोचता हूं कि क्या इसी दिन के लिए मोबाइल फोन का आविष्कार किया था। मार्टिन कूपर ने कहा कि मोबाइल फोन के साथ दिक्कत यह है कि लोग उसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि उनके सेहत के लिए खतरनाक है।
सड़क पर जब लोगों को मोबाइल चलाते देखता हूं तो परेशान हो जाता हूं
कैलिफोर्निया के डेल मार स्थित अपने कार्यालय से 94 वर्षीय मार्टिन कूपर ने बताया कि जब मैं किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हूं, जो सड़क पार करते हुए और अपने सेल फोन का इस्तेमाल कर रहा होता है, तो मैं सदमें में आ जाता हूं। उनको होश ही नहीं होता है. वह किसी और ही दुनिया में होते हैं। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लेकिन जब कुछ लोग कारों की चपेट में आ जाते हैं, तब उनको पता लगता है।
मार्टिन खुद दो घंटे से भी कम फोन इस्तेमाल करते हैं
बता दें कि मार्टिन कूपर ने 1973 में मोबाइल फोन का आविष्कार किया था। वह उस समय मोटोरोला कंपनी में इंजीनियर थे। दुनिया के पहले सेलफोन को बनाने वाले मार्टिन कूपर (Martin Cooper) इस समय 93 वर्ष के हैं। उन्होंने बताया कि वह 24 घंटों में 5 प्रतिशत से भी कम समय अपने आईफोन पर समय बिताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications