मॉब लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, एक हफ्ते का दिया वक्त
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मॉब लिंचिंग और गोरक्षा के नाम पर हिंसा को लेकर राज्यों को दिए गए दिशा-निर्देशों को लागू करने के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 16 राज्यों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी तो वहीं अन्य राज्यों को सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मॉब लिंचिंग के मामले पर चिंता जताई है और राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि रिपोर्ट न सौंपने की स्थिति में संबंधित राज्य के गृह सचिव को कोर्ट में हाजिर होना होगा।
ये भी पढ़ें: एससी/एसटी एक्ट पर सुमित्रा महाजन ने कहा, बच्चे को चॉकलेट देकर तुरंत नहीं छीन सकते

मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में सभी राज्यों और केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि अगर जरूरी हो तो इस प्रकार के मामलों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाएं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिया था कि वो भड़काऊ बयानबाजी, हेट स्पीच और अफवाहों आदि से निपटने के लिए उचित कदम उठाएं।
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि सरकारें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉब लिंचिंग के खिलाफ गाइडलाइन जारी करें। इस मामले में अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने गोरक्षा के नाम पर हिंसा को गलत मानते हुए राज्य सरकारों को फटकार लगाई थी और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का राज्यों को निर्देश दिया था।
ये भी पढ़ें: सवर्णों के बाद सितंबर में अभी दो बार और होगा भारत बंद, इस संगठन ने किया बंद का ऐलान
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications