राज ठाकरे ने सभी दलों से की अपील, EVM का करें बहिष्कार
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सभी पार्टियों को लोकसभा चुनावों में ईवीएम का बहिष्कार करने की अपील की है। राज ठाकरे ने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) या मतपत्र प्रणाली से चुनाव कराए जाने की मांग है। सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि जब तक वीवीपैट और मतपत्र प्रणाली से चुनाव नहीं कराए जाते तब तक सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों का बहिष्कार करें।

राज ठाकरे ने दावा किया कि ईवीएम में छेड़छाड़ किए जाने के सारे आरोप सही साबित हो रहे हैं। हमारे कई पार्षदों और विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लगातार कार्य किया लेकिन फिर भी हमें वहां हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि हमारे उम्मीदवारों को एक भी वोट नहीं मिला। ऐसा कैसे संभव हो सकता है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि चुनावों में इस्तेमाल होने वाली बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से देश में कई सरकारें बदली हैं। जनता का फैसला हमें स्वीकार्य होता है। असली राज वोटर होते हैं। लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से इस अधिकार का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ईवीएम के इस्तेमाल को पहले ही बंद कर चुके हैं और मतपत्र प्रणाली को फिर से बहाल किया है। ठाकरे ने पूछा, 'हम इस विवादित तरीके पर क्यों जोर दे रहे हैं?'












Click it and Unblock the Notifications