'मैं सभी उपाधि और उपनामों को छोड़ता हूं', एक्टर कमल हासन ने फैंस-मीडिया से की अपील, बताया किस नाम से बुलाएं
Actor Kamal Haasan News: 7 नवंबर को अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम पार्टी प्रमुख कमल हासन ने फैंस और मीडिया से खुद को लेकर एक बयान जारी करते हुए बड़ी अपील की है। नेता और अभिनेता कमल हासन ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बयान अनुरोध किया है कि वे उन्हें किसी भी उपाधि या उपनाम का इस्तेमाल करके ना बुलाएं।
अपने बयान में एक्टर कमल हासन ने कहा कि, "मुझ पर अत्यधिक प्रेम के कारण मुझे 'उलगनायगन' (विश्व नायक) कहा जाता है और अन्य उपनामों का उपयोग किया जाता है। किसी का अनादर किए बिना मैं सभी उपाधि और अन्य उपनामों को छोड़ता हूं, जिनका मैंने ऊपर उल्लेख किया है।"

एक्टर को कहा जाता है 'उलगनायगन'
अभिनेता ने अपने दो पन्नों के जारी बयान में कहा कि, 'मेरे प्रति प्रेम के कारण आप मुझे 'विश्व नायक' सहित कई प्रिय उपाधियों से बुलाते हैं। मैं साथी कलाकारों और प्रशंसकों द्वारा दिए गए और स्वीकार किए गए प्रशंसा के ऐसे शब्दों से प्रसन्न हूं। मैं आपके प्यार से प्रभावित हूं। मैं आपके प्यार के लिए सदैव आभारी हूं।'
Makkal Needhi Maiam chief and Actor Kamal Haasan releases a statement requesting his followers and media not to call him using any prefix or nickname.
— ANI (@ANI) November 11, 2024
"Having overwhelming love on me I have been called as 'Ulaganayagan' and using other nicknames...Without disrespecting anyone I… pic.twitter.com/lun6z7Fuf8
काफी सोच-विचार के बाद फैसला-कमल
उन्होंने आगे कहा कि मेरा यह गहरा विश्वास है कि कलाकार कला से बड़ा नहीं होता। मैं ऐसा व्यक्ति होने का सौभाग्य प्राप्त करता हूं, जो समझता है कि सीखना मुट्ठी भर के बराबर है और निरंतर सुधार में विश्वास रखता है। इसलिए काफी सोच-विचार के बाद फैसला लेना पड़ा। जैसा कि ऊपर बताया गया है, ऐसी उपाधियों और विशेषणों का त्याग करना है ताकि उन्हें दिए गए लोगों का अनादर ना हो।
एक्टर ने बताया किस नाम से बुलाएं
एक्टर ने फैंस और मीडिया से अपील करते हुए कहा कि इसलिए, मेरा उन सभी लोगों से एक अनुरोध है, जो मुझसे प्यार करते हैं। भविष्य में, मैं अपने प्रशंसकों, मीडिया मित्रों, फिल्म उद्योग के लोगों, मक्कल नीति मय्यम पार्टी के कार्यकर्ताओं और साथी भारतीयों से अनुरोध करता हूं कि वे मुझे कमल हासन, कमल या केएच के रूप में पुकारें।












Click it and Unblock the Notifications