एमएम कलबुर्गी की हत्या की जांच करे SIT! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। कर्नाटक के विख्यात तर्कवादी और शोधकर्ता एमएम कलबुर्गी की हत्या के मामले की जांच, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि कलबुर्गी की पत्नी उमा देवी कलबुर्गी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके पति की हत्या के मामले में जांच एसेंजियां लापरवाही कर रही हैं।

केंद्र से जवाब मांगा
उमादेवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष न्यायालय ने इस हत्याकांड की जांच अदालत की निगरानी में कराए जाने को लेकर केंद्र से जवाब मांगा है।

हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ के बाहर
अपनी याचिका में उमा देवी ने कहा है कि उनके पति की भी हत्या उसी तरह से की गई है कि जैसे गोविंद पंसारे और नरेंद्र दाभोलकर की गई थी। अगस्त, 2015 में कलबुर्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ के बाहर हैं। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और दूसरी जांच एजेंसियों को नोटिस जारी कर दो हफ्तों में जवाब मांगा है।

राज्य पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं
बता दें कि कलबुर्गी ने मूर्ति पूजा के विरोध में बयान दिया था, जिसके बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने उनका विरोध शुरू कर दिया था। जिसके बाद उनको सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। उमादेवी ने अपनी याचिका में कहा है कि वो राज्य पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications