मोदी के दुख की नई कहानी, एक तरफ जोशी तो दूसरी ओर आडवाणी

मोदी के सामने ये समस्या लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर खड़ी हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी गुजरात ये चुनाव लड़ सकते है या फिर पार्टी में नई जान फूंकने के लिए वह उत्तर प्रदेश की किसी सीट से किस्मत आजमा सकते हैं। लेकिन अब इन दोनों मोर्चों पर उनके सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। आडवाणी का यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि माना जा रहा है कि मोदी इसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह सबसे सुरक्षित सीट है जहां से मोदी के जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है।
Did You Know: मोदी देर रात तक काम करने के बावजूद सुबह 5 बजे उठते हैं।
लेकिन अगर पार्टी और अपना कद बढ़ाने के लिए मोदी गुजरात के बाहर से चुनाव लड़ते हैं तो वो सूबा उत्तर प्रदेश होगा और मोदी की सीट वाराणसी हो सकती है, लेकिन य हां भी मुश्किल हैं। पार्टी के वरिष्य़ नेता मुरली मनोहर जोशी यहां से लड़ते रहे है। जोशी के समर्थकों ने यहां एक बुकलेट बांटनी शुरू की, जिसमें यह बताया है कि बीते पांच साल के दौरान जोशी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए क्या-क्या किया है।ऐसे में मोदी के सामने दोनों ही जगहों ने खुद के लोगों से चुनौती मिल रही है. जो भाजपा के लिए नयी परेशानी का सबब बन गया है।
Did You Know:गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यस्त रहते है। कई बार देर रात तक काम करना होता है, लेकिन वो अपने दिनचर्या की शुरुआत सुबह 5 बजे उठकर ही करते हैं। मोदी सुबह उठने के बाद रोज योगा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
