विधायकों को लोकसभा का टिकट नहीं देंगे अरविंद केजरीवाल

MLAs will not get tickets for Lok Sabha election 2014
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह विधायकों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देंगे। गौर हो कि पहले उम्‍मीद की जा रही थी कि विधायकों को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि केजरीवाल ने यह कदम टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में मचे घमासान के कारण उठाया है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि दिल्‍ली में आप के दफ्तर के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना था कि केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने की जल्‍दी में हैं, अत: वह मनमाना रवैया अपना रहे हैं।

खबरें यह भी आ रही हैं कि दिल्‍ली की पूर्व महिला एवं बाल कल्‍याण मंत्री राखी बिड़ला को टिकट देने की बात पर भी पार्टी के कुछ प्रमुख नेता सहमत नहीं हैं।

केजरीवाल ने कहा था कि हम जनता से पूछकर लोकसभा चुनाव के प्रत्‍याशियों का चयन करेंगे लेकिन अब उनका कहना है कि आम चुनाव में ज्‍यादा वक्‍त नहीं है, अत: ऐसे ही टिकट देना पड़ रहा है।

'आप' ने पत्रकार आशुतोष, समाज सेवी मेधा पाटकर और अंजलि दमानिया जैसे कुछ चर्चित लोगों को टिकट दिया। जिससे कि टिकट वितरण को लेकर उनकी नीतियों पर सवाल उठाये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+