मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए BJP विधायक रामेश्वर शर्मा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के तौर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा की नियुक्ति की गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए श्री रामेश्वर शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश विधान सभा के मौजूदा अध्यक्ष जगदीश देवड़ा द्वारा 2 जुलाई को त्याग-पत्र देने के बाद मध्यप्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

 MLA Rameshwar Sharma appointed Protem Speaker of Madhya Pradesh Assembly

Recommended Video

    MP Cabinet Expansion: सरकार के सौवें दिन Shivraj Cabinet विस्तार, देखिए पूरी लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

    मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे जगदीश देवड़ा की ओर से दो जुलाई को अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। देवड़ा ने हाल ही में मध्यप्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली है। अध्यक्ष का पद रिक्त होने की स्थिति में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद भी रिक्त है। राज्यपाल की ओर से संविधान के अनुच्छेद 180 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रामेश्वर शर्मा को अध्यक्ष के निर्वाचन तक अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है।

    रामेश्वर शर्मा शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाने जाते हैं। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में हुजूर विधायक को जगह नहीं मिल पाई थी। माना जा रहा है कि उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए यह पद सौंपा गया है। भाजपा इस बार विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने पास रख सकती है। वहीं कांग्रेस की मानसून सत्र से ही सरकार पर दबाव बनाने के लिए दोनों पदों पर अपने उम्मीदवार भी उतार सकती है।

    भाजपा की तरफ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के साथ पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, रामपाल सिंह और गौरीशंकर बिसेन भी विधानसभा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। बता दे कि 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होना हैं। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+