कोरोना से जूझ रहे मंत्री ने अस्पताल में लगाया पोछा, वायरल फोटो देख लोगों ने तारीफ में पढ़े कसीदे
नई दिल्ली, 15 जून: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भारत बुरी तरह प्रभावित है। देश कोरोना से जंग जीत रहा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के इंतजाम और कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में जबरदस्त गुस्सा हैं। वहीं एक मंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए और वहां सेवा कर रहे है। ये मंत्री मिजोरम के मंत्री आर लालजिरलैना हैं जिनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में मंत्री अस्पताल में पोछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

मिजोरम के मंत्री आर लालजिरलैना कोरोना की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना की चपेट में आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती है। जोरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जहां मंत्री वाइपर से वार्ड के अंदर सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में मंत्री जींस और टीशर्ट और मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।
मंत्री लोगों को देना चाहते थे ये सीख
पीटीआई को दिए साक्षात्कार में मंत्री ने अस्पताल में पोछा इसलिए नहीं लगाया कि डॉक्टरों और नर्सों को शर्मिन्दा करूं। बल्कि वो चालते हैं कि लोग उनके इस काम से कुछ सीखें और एक मिसाल स्थापित करें। मंत्री ने बताया कि उन्होंने वार्ड में सफाईकर्मी को बुलाया लेकिन वो नहीं आया तो मैं खुद साफ-सफाई करने लगा।
मंत्री जरूरत पड़ने पर अपने घर में भी कर देते हैं सफाई
आर लालजिरलैना मिजोरम सरकार में बिजली मंत्री हैं। पोछा लगाने की जब फोटो वायरल हुई तो उन्होंने बताया कि उनके लिए साफ सफाई करना नया काम नहीं है। वो घर में भी जब जरूरत होती है मैं खुद ही साफ सफाई कर लेता हूं। मिजोरम बिजली मंत्री की फोटो वायरल होने पर यूसर्ज उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें 11 मई को उनकी पत्नी ने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके पहले 8 मई को मंत्री और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। मंत्री का ऑक्सीज लेवल कम होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी तबियत में सुधार है। उककी पत्नी और बेटा समेत वो स्वयं जोरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications