नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में लगा 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, 10 मई से लागू हो जाएंगे कड़े प्रतिबंध
नई दिल्ली, मई 8। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ते संक्रमण की वजह से नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी सख्त प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। इस बीच मिजोरम में 7 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ये लॉकडाउन 10 मई सुबह 4 बजे से शुरू होगा और 17 मई सुबह 4 बजे तक चलेगा।

लोगों की आवाजाही कम करने के लिए लगे कड़े प्रतिबंध
राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए राज्य में कुछ कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। राज्य की राजधानी तथा जिला मुख्यालय कस्बों में किसी भी निवासी को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
क्या खुला और क्या बंद
- इंटर स्टेट बॉर्डर खुले रहेंगे। बाहर से आने वाले लोगों के लिए राज्य में आने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही 10 दिन का होम आइसोलेशन अनिवार्य होगा।
- इसके अलावा लॉकडाउन में धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, पिकनिक स्पॉट, थिएटर, जिम, कम्युनिटी सेंटर, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल और सभीतरह के सामाजिक आयोजनों पर पूरी तरह पाबंदी लगी रहेगी।
मिजोरम में कोरोना की स्थिति
Recommended Video
आपको बता दें कि मिजोरम में अभी तक कुल 7 हजार 147 कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं, जिसमें से अभी तक कुल 17 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। वहीं 5 हजार 351 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में 1779 कोरोना एक्टिव मरीजो का इलाज चल रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications