Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mizoram Elections: '90 फीसदी विधायक करोड़पति, 5 फीसदी पर क्रिमिनल केस', ADR रिपोर्ट में खुलासा

Mizoram Elections 2023 ADR report says 90 percent MLAs are millionaires 5 percent have criminal cases

Mizoram Elections: आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और मिजोरम इलेक्शन वॉच द्वारा सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि मिजोरम के मौजूदा विधायकों में से कम से कम 35 विधायक (विधान सभा के सदस्य) करोड़पति हैं।

सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 27 में से 23 (85%) विधायकों ने 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सभी विधायक करोड़पति हैं। सबसे अधिक नेटवर्थ वाले विधायक एमएनएफ के रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 44.75 करोड़ रुपए है।

Mizoram Elections 2023

एमएनएफ के रामथनमाविया की कुल संपत्ति लगभग 17 करोड़ रुपए है और जोरम पीपुल्स मूवमेंट के लालछुआनथांगा ने 13 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। सबसे कम नेटवर्थ वाले विधायक टीजे लालनंटलुआंगा हैं, जिनकी नेटवर्थ 43.6 लाख रुपए है ।मिजोरम के एक मौजूदा विधायक की संपत्ति की औसत कीमत 4.8 करोड़ रुपए है।

यह आंकड़ा कांग्रेस विधायकों के लिए सबसे अधिक है, जिनके पास औसतन 5.13 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जबकि बीजेपी के लिए यह सबसे कम है, जिनके एक विधायक की औसत संपत्ति 3.31 करोड़ रुपए है। सत्तारूढ़ एमएनएफ, जो बीजेपी के नेतृत्व वाले नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) का हिस्सा है, को जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), कांग्रेस और बीजेपी द्वारा चुनौती दी जाएगी। दूसरी ओर, एडीआर रिपोर्ट में कहा गया है कि एमएनएफ के दो मौजूदा विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+