Mizoram Election Results: मिजोरम में MNF को फिर से सत्ता में वापसी का भरोसा, जोरामथंगा ने की प्रार्थना
मिजोरम में सत्तारूढ़ दल एमएनएफ को एक बार फिर से सत्ता में वापसी की भरोसा है। मतगणना से ठीक एक दि पहले सीएम जोरामथंगा ने चर्च पहुंचकर प्रार्थना की। वहीं कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और मिजोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता भी प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए।
मिजोरम में 40 विधानसभा क्षेत्रों वाला राज्य है। यहां चार प्रमुख दावेदार मैदान में हैं। जिसमें सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) शामिल है। मतगणना के पहले जारी एग्जिट पोल के नतीजों अधिकतर एजेंसियों ने जेडपीएम को राज्य में बहुमत की सरकार बनते दिखाया गया। वहीं चुनाव परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में MNF सत्ता में वापसी की दावा कर रही है। एमएनएफ के उपाध्यक्ष वनलालजॉवमा ने एग्जिट पोल के लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "एग्जिट पोल पर कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन मुझे विश्वास है कि MNF अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी और सत्ता में लौटेगी।"

वहीं जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) के अध्यक्ष लालदुहोमा ने एग्जिट पोल पर कोई टिप्पणी नहीं की और अपने दम पर अगली सरकार बनाने का भरोसा जताया। जबकि मिजोरम कांग्रेस के अध्यक्ष लालसावता ने अपनी पार्टी की वापसी का दावा किया। लालसावता ने कहा, "कांग्रेस ने राज्य में काम किया है। हालांकि मैंने एग्जिट पोल नहीं देखे हैं और उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"
राज्य में 2018 तक एमएनएफ और कांग्रेस ने दो मजबूत दल थे। लेकिन इस बार दोनों पर जेडपीएम भारी पड़ती दिखाई दे रही है। इससे पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में MNF ने 26 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। जबकि महज एक साल पहले बनी पार्टी जेडपीएम को 8 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस सत्ता गवांने के बाद पांचवे स्थान पर पहुंच गई थी। उसे इस चुनाव में भारी नुकसान हुआ था। दरअसल, कांग्रेस के पास महज 5 सीटें रह गईं। जबकि बीजेपी यहां 2018 में ईसाई बाहुल क्षेत्र में पहली बार एक सीट जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications