जानिए, मिजोरम में कांग्रेस-बीजेपी का वोट शेयर, किसे हुआ नुकसान, किसको मिला फायदा
नई दिल्ली। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में 26 सीटें जीतकर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने एक दशक बाद यहां सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस ने भले ही तीन राज्यों में जीत हासिल की है लेकिन वह पूर्वोत्तर में अपना अंतिम गढ़ हार गई। साल 2013 विधानसभा चुनाव में एमएनएफ को केवल पांच सीटें प्राप्त हुई थीं, जबकि कांग्रेस ने यहां 34 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। लेकिन इस बार कांग्रेस पांच सीटों पर इस राज्य में सिमट गई।

अगर बात मिजोरम में सभी पार्टियों के वोट प्रतिशत की करें तो राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी मिजो नेशनल फ्रंट के मत प्रतिशत काफी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। एमएनएफ के खाते में 37.6 फीसदी, कांग्रेस के खाते में 30.2 फीसदी तो भाजपा के खाते में 8 फीसदी मत गए हैं। जहां 2013 में एमएनएफ का मत प्रतिशत 28.7 फीसदी था वह इस चुनाव में बढ़कर 37.6 प्रतिशत हो गया। यानि एमएनएफ के वोट बैंक में 8.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।
अगर बात कांग्रेस के मत शेयर की करे तो 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44.6 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में 14.4 फीसदी की गिरावट हुई है। कांग्रेस के खाते में इस चुनाव में 30.2 प्रतिशत मत आए।
अन्य पार्टियों के मत शेयर की बात करें तो इस विधानसभा चुनाव में अन्य के खाते में वोट शेयर बढ़ा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में अन्य को 26.7 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनावों में अन्य के वोट शेयर में 5.5 प्रतिशत मतों का इजाफा देखने को मिला। इस बार अन्य के खाते में 32.2 प्रतिशत मत आए है। अगर बात अन्य में शामिल बीजेपी की करें तो उसके खाते में अकेले 8 फीसदी मत आए हैं। बीजेपी का वोट प्रतिशत पांच गुना बढ़ा और 0.4 से बढ़कर आठ प्रतिशत पर पहुंच गया।
-
BJP नेता, मुलायम सिंह की छोटी बहू पति संग आइसलैंड में मस्ती करती आईं नजर, टूटते टूटते बची थी शादी -
Telangana में ‘छह गारंटी’ पर घमासान, KTR ने कांग्रेस सरकार से पूछा- आखिर कहां गई वादों वाली फाइल? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications