Mizoram Election Result: MNF के जोरमथांगा नहीं कायम कर सके रिकॉर्ड, 6 दलों के गठबंधन ZPM ने दिया झटका
Mizoram Election Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव में छह क्षेत्रीय दलों के गठबंधन जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने सोमवार को बहुमत हासिल कर लिया। चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, 40 में से 21 सीटें जीत लीं और छह अन्य पर आगे चल रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि सत्तारूढ़ सीएम जोरमथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 3 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। आइए 6 प्वाइंट में जानें अब तक के बिग अपडेट...

- तीन राउंड की गिनती के बाद सीएम जोरमथांगा आइजोल ईस्ट-1 सीट जोरम पीपुल्स मूवमेंट के लालथनसांगा से हार गए।
- डिप्टी सीएम तावंलुइया जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआ नावमा से 909 वोटों के अंतर से हार गए।
- हराकर सेरछिप सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के सीएम चेहरे लालडुहोमा ने प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के जे माल्सावमज़ुआला वानचावंग को 2,982 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
- जेडपीएम ने कोलासिब, चालफिल, तवी, आइजोल उत्तर-द्वितीय, आइजोल पश्चिम-द्वितीय, आइजोल पश्चिम-III, आइजोल दक्षिण-I, आइजोल दक्षिण-III, लेंगटेंग, तुइचांग, चम्फाई उत्तर, तुइकुम और ह्रांगतुर्जो, दक्षिण सागर, लुंगलेई पश्चिम, लुंगलेई दक्षिण, लॉन्गत्लाई पूर्व में जीत हासिल की।
- मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना दक्षिण तुइपुई सीट पर जेडपीएम के जेजे लालपेखलुआ से हार गए।
- जेडपीएम के लालनघिंगलोवा हमार आइजोल पश्चिम-द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र में राज्य के कैबिनेट मंत्री लालरुआत्किमा को हराकर विजयी हुईं।
जेडपीएम की जीत का दावा
जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा ने कहा कि वह परिणाम से आश्चर्यचकित नहीं हैं, क्योंकि उन्हें शुरू से ही इसकी उम्मीद थी। पूरे नतीजे आने दीजिए। मतगणना प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मिजोरम में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए मंगलवार या बुधवार को राज्यपाल से मिलेंगे।
4 पार्टियों के बीच कड़ी चुनौती
आपको बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को हुए थे, जिसमें एमएनएफ को जेडपीएम, कांग्रेस और बीजेपी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम के राजनीतिक परिदृश्य पर कांग्रेस और एमएनएफ का वर्चस्व रहा है।












Click it and Unblock the Notifications