PM की वीडियो मीटिंग: मिजोरम के सीएम बोले-मुझे हिंदी का एक शब्द भी समझ नहीं आया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। इस मीटिंग में अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी के सामने तीन मई खत्म हो रहे लॉकडाउन को लेकर अपनी राय दी, लेकिन कुछ मुख्यमंत्री इस दौरान नाराज नजर आए। उनमें एक हैं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा।

Recommended Video

    PM Modi की मुख्यमंत्रियों से बात में परेशान हुए Mizoram CM Zoramthanga, जानिए क्यों | वनइंडिया हिंदी
     मिजोरम के मुख्यमंत्री हिंदी समझने में हुई परेशानी

    मिजोरम के मुख्यमंत्री हिंदी समझने में हुई परेशानी

    कोरोना महामारी को लेकर पीएम मोदी ने नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री को बोलने के लिए एक निर्धारित समय दिया गया था। इस बैठक में अधिकतर मुख्यमंत्रियों की प्रमुख समस्या संकट के समय में राज्यों को कम वित्तीय सहायता मिलने की थी। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से गुहार लगाई। लेकिन मिजोरम के मुख्यमंत्री को इस दौरान एक नई समस्या का सामना करना पड़ा।

    मुझे हिंदी का एक शब्द भी समझ नहीं आया:जोरमथंगा

    मुझे हिंदी का एक शब्द भी समझ नहीं आया:जोरमथंगा

    जब मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा पीएम के साथ हुई मीटिग के बाद बाहर निकले तो वे थोड़े परेशान नजर आए। जब पत्रकारों ने सीएम जोरमथंगा से पीएम मोदी के साथ कोरोना संकट पर हुई बातचीत को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि, मुझे में एक भी शब्द समझ नहीं आया, क्योंकि वे सभी मीटिंग में हिंदी में बात कर रहे थे और मुझे हिंदी का एक शब्द भी समझ नहीं आया है।

    नौ राज्यों के सीएम हुए शामिल

    नौ राज्यों के सीएम हुए शामिल

    पीएम से चर्चा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मिजोरम से सीएम जोरामथंगा, पुड्डुचेरी से नारायणसामी, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, बिहार सीएम नीतीश कुमार, गुजरात सीएम विजय रूपाणी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, और ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक की जगह स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+