मिजोरम CM जोरामथंगा की इकलौटी बेटी ने डॉक्टर से की मारपीट, अब पिता ने मांगी माफी
आइजोल, 21 अगस्त: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी इन दिनों विवादों में हैं। सीएम की इकलौती बेटी मिलारी छंगटे का डॉक्टर के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री पिता ने अपनी बेटी की इस हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। दरअसल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की बेटी को क्लिनिक आने से पहले अपॉइंटमेंट लेने के लिए कहा था, जिसके बाद बेकाबू हुई सीएम की बेटी ने डॉक्टर की क्लिनिक के अंदर ही पिटाई कर दी। घटना बुधवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस घटना के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा था। बेटी की इस हरकत के बाद डॉक्टर्स एसोसिएशन में आक्रोश फैल गया, जिसमें 800 से अधिक डॉक्टरों ने शनिवार को कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मिजोरम इकाई ने भी जमकर प्रदर्शन किया। वहीं डॉक्टरों ने काम करने के समय काला बिल्ला पहने रखा था।
वहीं अब इस घटना के बाद सीएम ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए लिखा कि वह आइजोल स्थित त्वचा विशेषज्ञ के साथ अपनी बेटी के दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह से उसके आचरण को सही नहीं ठहराएंगे। वहीं छंगटे के खिलाफ कोई "कड़ी कार्रवाई" शुरू नहीं करने के लिए उन्होंने आईएमए को भी धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा, "डॉक्टर के प्रति हमारी बेटी के व्यवहार को सही ठहराने या कहने के लिए हमारे पास कुछ भी नहीं है। हम डॉक्टर और जनता से माफी मांगते हैं।"
इससे पहले छंगटे के बड़े भाई रामथनसियामा ने भी सोशल मीडिया पर माफी जारी करते हुए कहा था कि उनकी बहन मानसिक तनाव के कारण नियंत्रण से बाहर हो गई थी। बता दें कि वायरल हुए वीडियो में मुख्यमंत्री की बेटी डॉक्टर के पास जाती हैं और डॉक्टर के फेस पर थप्पड़ मारती है।












Click it and Unblock the Notifications