मिजोरम के सीएम का आरोप, वोट खरीदने की कोशिश कर रही है बीजेपी
नई दिल्ली। मिजोरम में चुनाव प्रचार थम चुका है और 28 नवंबर को राज्य में मतदान होने हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री लल थनहवला ने बीजेपी पर वोटों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है और कहा है कि बीजेपी चकमा और ब्रू समुदाय के नेताओं को गुवाहाटी ले जाकर आरएसएस की विचारधारा से उनका माइंडवॉश करने और उनके वोट खरीदने की कोशिश कर रही है।

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को चुनाव होने हैं। सत्ता बरकरार रखने की कोशिशों में जुटे लल थनहवला ने कहा कि बीजेपी राज्य में धनशक्ति के जरिए वोट खरीदने की कोशिश में जुटी है लेकिन इसके जरिए भी भाजपा अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं होने वाली है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से मिजोरम में हमेशा चुनाव हुआ है। धनबल के जरिए मिजोरम के लोगों को बर्बाद न करें।
उन्होंने कहा कि 40 विधानसभा सीटों में से एक पर भी बीजेपी को जीत नहीं मिलेगी। केंद्र में सत्ता में बैठी बीजेपी को मिजोरम में अपना खाता खोलने की कोशिश करनी चाहिए। मिजोरम के सीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चकमा और ब्रू जैसे अल्पसंख्यक इलाकों पर इनकी नजरें हैं और वे उन इलाकों में काफी धन खर्च कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications