Mizoram Election 2023: मिजोरम में 7 नवंबर को एक चरण में मतदान, 3 दिसंबर को आएंगे परिणाम

Mizoram Assembly Election 2023 Date: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसमें मिजोरम भी शामिल है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है।

कुल 40 विधानसभा सीटों वाले मिजोरम में एक चरण में मतदान होगा। 7 नवंबर को यहां सिंगल फेज में मतदान कराया जाएगा, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

Mizoram Election 2023

प्वाइंट्स में जानिए, कहां कब होगी वोटिंग?

  • मिजोरम- 7 नवंबर
  • मध्यप्रदेश- 17 नवंबर
  • छत्तीसगढ़- 7 और 17 नवंबर
  • राजस्थान - 23 नवंबर
  • तेलंगाना- 30 नवंबर

सभी पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे।

कैसा रहा था साल 2018 का चुनाव

मिजोरम के चुनावी समीकरण की बात करें, तो साल 2018 में मिजोरम के चुनाव में 40 सदस्यीय विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की थी और राज्य में सरकार बनाई थी। तब जोरमथांगा मुख्यमंत्री बने थे।एमएनएफ को 27 सीटें मिली थी।

वहीं कांग्रेस ने चार सीटों पर कब्जा किया था, तो बीजेपी को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था। इसी के साथ आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दम दिखाया था।

जानिए मौजूदा स्थिति ?

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में वर्तमान में एमएनएफ के 28, कांग्रेस के 4, जेडपीएम के एक और बीजेपी के एक विधायक हैं। वहीं पांच सीट पर निर्दलीय विधायक काबिज हैं।

पांचों चुनाव राज्यों का मौजूदा हाल?

मध्यप्रदेश में बीजेपी सत्ता में है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है। तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।

चुनाव आयोग के अनुसार 5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। जिनके लिए 1 लाख 77 हजार वोटिग स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं इस बार 60 लाख नए वोटर पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पांच राज्यों में 2,900 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर युवा अधिकारी कमान संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+