Budget 2023: 'मित्र काल बजट में बेरोजगारी, महंगाई से निपटने का विजन नहीं', जानिए बजट पर क्या बोले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने Union Budget 2023 को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा की बजट में महंगाई, बेरोजगारी और असमानता से निपटने के लिए कोई विजन नहीं है।

Rahul gandhi on Budget 2023: वित्त वर्ष 2023-24 का बजट को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए इसे 'मित्र काल' का बजट बताया। उन्होंने कहा कि नए बजट में कोई विजन या फिर इरादा नहीं है, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और असमानता को दूर किया जा सके। उन्होंने यूनियन बजट 2023 को निराशा करने वाला बताया।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन की ओर से बुधवार वित्त वर्ष 2023-24 का पेश किए गए बजट पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पहला ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "मित्र काल बजट में- नौकरियां पैदा करने के लिए कोई विजन नहीं, महंगाई से निपटने की कोई योजना नहीं है, असमानता को दूर करने का कोई इरादा नहीं है।" राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "1% सबसे अमीर 40% संपत्ति के मालिक हैं, 50% सबसे गरीब 64% जीएसटी का भुगतान करते हैं, 42% युवा बेरोजगार हैं- फिर भी, पीएम को परवाह नहीं है। इस बजट से साबित होता है कि सरकार के पास भारत के भविष्य के निर्माण का कोई रोडमैप नहीं है।"
वहीं कांग्रेस नेता नेता पी चिदंबरम ने भी इस बजट को निराशा करने वाला बताया। उन्होंने Budget 2023 पर पहली प्रतिक्रिया में कहा कि गरीब और अमीर के बीच चौड़ी होती खाई से सरकार को कोई मतलब नहीं है। पी चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से बात साफ होती है कि सरकार को जनता के बीच अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता के बारे में परवाह नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications