BJP में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती? 7 मार्च को पीएम मोदी के साथ साझा करेंगे मंच

नई दिल्ली। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मिथुन चक्रवर्ती 7 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर सकते हैं। बता दें कि 16 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को हवा मिल गई थी। बॉलीवुड के ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

Mithun Chakraborty Share Stage with PM Modi at his rally on March 7 at Kolkata’s Brigade Parade ground

मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में होने की पुष्टि अभी एक्टर को ओर से नहीं की गई है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मिथुन के बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर कहा, 'अगर वह बीजेपी में आते हैं तो यह बंगाल और हमारी पार्टी दोनों के लिए अच्छा होगा। अगर वह प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हैं तो बंगाल के लोगों को खुशी होगी।'बता दें, पीएम मोदी की सात मार्च को बंगाल में रैली होने वाली है। इसी रैली में मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में आने की चर्चा है।

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यसभा भेजा था। भाजपा बंगाल चुनाव फतह करने के लिए राज्य के दिग्गज नेताओं व अभिनेताओं को अपने पाले में लाकर अपनी ताकत बढ़ा रही है। फरवरी महीने में एक्टर यश दासगुप्ता के अलावा करीब आधा दर्जन और बंगाली फिल्म सिलेब्रिटीज ने भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

हाल ही में बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के बड़े नाम जैसे यश दासगुप्ता, पायल सरकार ने बीजेपी का दामन थामा है। बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री सरबंती चटर्जी भी हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थी। इसके अलावा मौमिता गुप्ता, रूपा भट्टाचार्य, कौशिक रॉय, पापिया अधिकारी और सौमिली घोष बिस्वास जैसे नामी चेहरे शामिल हैं। बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+