Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को अचानक क्या हुआ? कैसी है अब उनकी तबीयत; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट
Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती (73) की अचनाक तबीयत बिगड़ गई। शनिवार को अभिनेता मिथुन को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही अब मिथुन दा के हेल्थ को लेकर अस्पताल ने बड़ा अपडेट दिया है।
मिथुन चक्रवर्ती को लेकर शनिवार (10 फरवरी) सुबह खबर आई कि वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वही अब अस्पताल की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। वो बेहतर कर रहे हैं और पूरी तरह से कॉन्शियस हैं।

एक्टर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट उस अस्पताल द्वारा साझा किया गया, जहां वह भर्ती हैं। बताया गया है कि मिथुन दा के ब्रेन में इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक ( Ischemic Cerebrovascular Stroke) का पता चला है।
जानिए अस्पताल ने कहा क्या?
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर फिलहाल पूरी तरह होश में हैं। अपोलो अस्पताल के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "मिथुन चक्रवर्ती (73) को दाहिने ऊपरी और निचले अंगों में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9.40 बजे अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता के आपातकालीन विभाग में लाया गया था।"
आगे कहा गया कि ब्रेन की एमआरआई सहित जरूरी लेबोरेटरी टेस्ट और रेडियोलॉजी जांच की गई। उन्हें ब्रेन के इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर दुर्घटना (स्ट्रोक) का पता चला है। वर्तमान में वह पूरी तरह से सचेत हैं, स्वस्थ हैं और हल्का आहार ले रहे हैं।
बयान में आगे कहा गया कि अभिनेता अस्पताल में कई डॉक्टरों की देखभाल में हैं। उनका न्यूरो-फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सहित डॉक्टरों की एक टीम द्वारा चेकअप किया जा रहा है।
बता दें कि अभिनेता को Ischemic Cerebrovascular Accident (Stroke) आया है जो ब्रेन से संबंध रखता है। इससे पहले शनिवार को मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने बताया था, ''वह (मिथुन चक्रवर्ती) 100 प्रतिशत ठीक हैं और यह एक रूटीन चेकअप है। अभिनेता को शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल लाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications